उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: कदौरा, संवाददाता। क्षेत्र में रबी बुआई के सीजन में किसानों को खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्राम कुठपुरवा निवासी किसानों ने सुबह से भूखे-प्यासे लाइन में लगे होने का दर्द बयां किया, लेकिन पावरफुल लोगों के सामने उनकी सुनवाई नहीं हुई। सहकारी समिति में 5-5 बोरी बांटी जा रही है जबकि प्राइवेट दुकानदार 200 से 250 रुपए महंगा बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।

कदौरा में खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें कदौरा की क्षेत्रीय सहकारी समिति में खाद लेने के लिए किसानों की सुबह से लंबी कतार लगी है। ग्राम कुठपुरवा निवासी राम खिलावन और सीताराम ने बताया कि वे सुबह से भूखे-प्यासे बैठे हैं लेकिन अभी तक खाद नहीं मिली, जिससे बुवाई में देरी हो रही है। उन्होंने खाद लेने आए एक रसूखदार व्यक्ति से कुछ बोरी दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन उसने ...