उरई, जुलाई 31 -- Orai News: कुठौंदा। संवाददाता विकासखंड नदीगांव के कुठौंदा क्षेत्रीय सरकारी समिति में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों ने अनियमितता के आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि समिति में खाद का स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें समय पर नहीं मिल पा रही है।किसानों ने बताया कि समिति निर्धारित समय पर नहीं खुलती है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और कई बार बिना खाद लिए ही वापस लौटना पड़ता है। इससे खरीफ सीजन की बुवाई का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों का आरोप है कि इस बाध्यता से समय पर खाद नहीं मिल पा रही और बुवाई में देरी की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: समिति पर यूरिया वितरण में अनियमितता के गंभीर आरोप उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्टॉक के अनुसार मांग के आधार पर खाद...