Orai News: खाटू श्याम बाबा के दरबार में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
उरई, नवम्बर 19 -- Orai News: कोंच। नगर में एसआरपी इंटर कॉलेज में खाटू श्याम बाबा का सातवां भव्य दरबार सजाया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में श्याम जगत के प्रसिद्ध भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा पंडाल बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने पहुंचकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और भक्ति भाव से गुणगान किया। कार्यक्रम में विधायक मूलचन्द्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पहुंचकर बाबा के दरबार में ज्योति प्रज्ज्वलित की और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पुष्पेन्द्र उर्फ पिंकू फुलैला ने बताया कि खाटू श्याम बाबा का यह धार्मिक आयोजन प्रतिवर्ष श्रद्धा और उत्साह के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.