Orai News: खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
उरई, नवम्बर 20 -- Orai News: जालौन। माँ वैष्णो देवी सेवा समिति के तत्वावधान में खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के शुरू होते ही पूरा कस्बा श्याममय हो गया। डीजे की धुन, बग्घी की सजावट और हाथों में लहराते खाटू श्याम बाबा के झंडों ने ऐसा मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया कि देखने वालों की भीड़ जगह-जगह उमड़ पड़ी। शोभायात्रा कस्बा जालौन चौकी के पास स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। मंदिर के पुजारी शिवम मिश्रा ने बाबा की आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया। इसके बाद शोभायात्रा पानी की टंकी, पुराना बस स्टैंड, झंडा चौराहा होते हुए बड़ी माता मंदिर पहुंची। यह भी पढ़ें- Ara News: खाटू श्याम जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, जयश्री श्याम के जयकारों से गूंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.