उरई, जुलाई 14 -- Orai News: जालौन। संवाददाता तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में खलिहान की भूमि पर खेल मैदान एवं ओपन जिम विकसित कराने की मांग को लेकर ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर गाटा संख्या 291 का श्रेणी परिवर्तन कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।कुठौंदा बुजुर्ग निवासी ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग की भूमि प्रबंधक समिति ने शासन की मंशा के अनुरूप गाटा संख्या 291, जिसका रकबा 1.206 हेक्टेयर है और जो वर्तमान में खलिहान के रूप में दर्ज है, उसे खेल मैदान के लिए प्रस्तावित किया है। ग्राम पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में उक्त खलिहान भूमि की आवश्यकता नहीं है। इसलिए उ...