Orai News: खरीफ फसल बर्बाद होने पर किसानों ने मांगा मुआवजा
उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: कोंच। संवाददाता भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई। इसमें खरीफ फसल बर्बाद होने पर किसानों ने जिला प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा िदलाए जाने की मांग की।कोंच विकासखंड परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने खरीफ फसल के नुकसान, आवारा पशुओं और जलभराव समेत कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।बैठक में ग्राम पड़री में तालाब के आसपास जलभराव का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने कहा कि जलभराव के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर डॉ. पीडी निरंजन, सुभाष पटेल, भगवती शरण, श्याम सिंह, वीरेंद्र सिंह फुलैला, राम नेत सिंह, राजेश पटेल आदि रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.