उरई, सितम्बर 11 -- Orai News: जालौन। संवाददाता खनुवां गांव में गुरुवार की देर रात लहचूरा-खनुवां मार्ग पर सड़क के बीच विशालकाय और विचित्र रंग का सांप दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।गुरुवार करीब रात 10 बजे मनीष पचौरी, प्रदीप तिवारी, कल्लू खां आदि ग्रामीण इसी मार्ग से अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी नजर सड़क के बीच पड़े विशाल सांप पर पड़ी। अचानक सांप को देखकर राहगीर घबरा गए और उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।जानकारी मिलते ही गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी सांप को देखा। ग्रामीणों के अनुसार सांप काफी बड़ा और उसका रंग सामान्य सांपों से अलग दिखाई दे रहा था। ग्रामीण वन विभाग को सूचना देने की तैयारी कर ही रहे थे, तभी सांप सड़क से नीचे की ओर सरक गया और झाड़ियों में कहीं गायब हो गया। इसके बाद ग्रामीणों...