उरई, अगस्त 28 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नदीगांव थाना क्षेत्र में कोंच-नदीगांव मार्ग पर शुक्रवार शाम सड़क किनारे पानी भरी खंती में कार घुस गई और डूबने लगी। कार में सवार बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की तत्परता से कार में सवार 6 लोगों की जान बच गई। कार सवार लोग रक्षाबंधन के मौके पर बाजार करके वापस गांव लौट रहे थे।नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोहई निवासी कल्लू सिंह गुजरात में परिवार के साथ पानीपुरी का धंधा करते हैं। वह शुक्रवार को परिवार के साथ कोंच आए थे। रक्षाबंधन के लिए बाजार करने के बाद पत्नी पुष्पा, 4 वर्षीय पुत्र रितिक, 6 वर्षीय पुत्री सोनाली, 48 वर्षीय मां त्रिवेणी और बहन रूबी के साथ गांव लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Orai News: कुएं में मोटर निकालने उतरे दो भाइयों की डूबकर मौत, राखी...