उरई, जुलाई 2 -- Orai News: माधोगढ़। रामपुरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत ऊमरी में एक गाय के साथ कथित रूप से की गई क्रूरता का मामला सामने आया है। पीड़ित पशुपालक ने थाना रामपुरा में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उक्त संदर्भ में बीएनएस की धारा 325 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। ऊमरी निवासी रोहित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पालतू गाय 25 जून 2026 को रोजाना की तरह चरने के लिए गई थी। चरते-चरते वह कथित रूप से गांव निवासी डालचंद्र के खेत में पहुंच गई। आरोप है कि इससे नाराज होकर डालचंद्र ने गाय को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और मारते-मारते उसे उसके घर तक ले आया। पीड़ित का आरोप है कि घर के बाहर आरोपी ने गाय के पिछले पैर पर कुल्हाड़ी ...