उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कौशाम्बी में आतिशबाजी में विस्फोट की घटना के बाद जालौन प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बुधवार को कालपी में एसडीएम विनय कुमार मौर्य तथा सीओ राजेश कमल ने अग्निशमन दल के साथ वन विभाग कार्यालय के पास स्थित आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में रखे स्टॉक, गोदामों की स्थिति और सुरक्षा मानकों को परखा। अग्निशमन दल ने दुकानों में लगे अग्निशमन उपकरणों, आग बुझाने के साधनों और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच की। अधिकारियों ने दुकानदारों से लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और गोदाम में बारूद के भंडारण के बारे में जानकारी ली। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे ऐसा कोई बारूद या प्रतिबंधित आतिशबाजी सामग्री न बेचें जिससे दुर्घटना की संभावना हो। यह भी पढ़ें- कदौरा...