उरई, सितम्बर 3 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी बाजार में बीती 31 अगस्त को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना के बाद जालौन पुलिस भी सतर्क हो गई है। हादसे को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने नगर में संचालित आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी और आवश्यक निर्देश दिए।बुधवार को प्रभारी कोतवाल लालबाबू मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ नगर में स्थित 11 आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के लाइसेंस, उनकी वैधता, निर्धारित भंडारण क्षमता और आग से बचाव के इंतजामों की गहनता से जांच की गई। यह भी पढ़ें- Orai News: कौशाम्बी हादसे के बाद अलर्ट पर प्रशासन, एसडीएम-सीओ ने की आतिशबाजी दुकानों की जांच प्रभारी कोतवाल ने दुकानों प...