Orai News: कोल्ड स्टोरेज में निकला कोबरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: जालौन। संवाददाता सारंगपुर रोड स्थित डायमंड कोल्ड स्टोर में खतरनाक कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कोबरा अत्यंत विषैला सांप है, जिसके काटने से जान का खतरा हो सकता है। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने अपील की है कि सांप दिखने पर छेड़छाड़ न करें, तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि समय पर रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.