Orai News: कोर्ट परिसर में सुरक्षा परखी, बिना चेकिंग एंट्री पर रोक के एएसपी ने दिए निर्देश
उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने जिला न्यायालय परिसर उरई की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस बल,आगंतुक रजिस्टर, डीएफएमडी/एचएचएमडी लगेज स्कैनर, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, बंदीगृह/हवालात और पेशी चौकी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में एएसपी ने निर्देश दिए कि न्यायालय परिसर में बिना चेकिंग किसी भी व्यक्ति या वाहन को प्रवेश न दिया जाए। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर चेकिंग की जाए। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी निर्धारित वर्दी, बॉडी वार्न कैमरा और शस्त्र के साथ सतर्कता से ड्यूटी करें। पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित रखी जाए और अनाधिकृत वाहनों को प्रवेश न दिया जाए। भीड़ नियंत्रण के लिए लगातार भ्रमण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.