उरई, सितम्बर 22 -- Orai News: कोटरा। संवाददाता नगर के प्राचीन मन्दिर पर बुढ़वा मंगल पर आयोजित दंगल में पहलवान रामू सिंह सिकरी ने अपने प्रतिद्वंदी कमलेश झांसी को पछाड़ कर अखाड़ा अपने नाम किया।बुढ़वा मंगल को नक्की बाबा मन्दिर पर मेला लगाया गया। यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धांलुओं ने मन्दिर में विराजमान नक्की बाबा के नाम से प्रख्यात हनुमान जी के दर्शन कर जहां सुख समृद्धि की प्रार्थना की। वहीं,समिति की ओर से समस्त नगर के लिए किये जा रहे विशाल भंडारे में श्रद्धांलुओं ने प्रसाद छका। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भीड़ अधिक देखी गई। दंगल में लगभग छोटी बड़ी मिलाकर 10 कुशतियां हुईं जिनमें एक कुश्ती अनुज भिंड और कमलेश झांसी के बीच हुईं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: महिला पहलवानों के दांव-पेंच ने बटोरीं तालियां जिसमें कमलेश झांसी विजयी हुए। वहीं आखरी कुश...