उरई, सितम्बर 28 -- Orai News: उरई, संवाददाता । कालपी व जंक्शन का दर्जा प्राप्त एट रेलवे स्टेशन पर अब जल्द ही नए कोच व ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड दिखेंगे। साथ ही आटोमैटिक एनाउंसमेंट सिस्टम से भी लैस किया जाएगा। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है। उ.म. रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया टेलीकॉम विभाग उरई ने प्रस्ताव बनाकर झांसी भेजा है। अगर ठीक रहा तो आने वाले दिनों यानि दिसंबर तक यह व्यवस्था हो जाएगी। झांसी कानपुर रेलमार्ग में एट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन और चार नंबर पर सौ कोच डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे। हर प्लेटफार्म पर 25 बोर्ड लगाए जाने की तैयारी है। इसी तरह यहां पर छह ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। उसमें मुख्य गेट से लेकर प्लेटफार्म के प्रमुख स्थान चिन्हित किए गए। इसके अलावा ...