Orai News: कोंच से सेवढ़ा के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, बम-बम बोले हर-हर महादेव के नारों की गूंज
उरई, अगस्त 11 -- Orai News: कोंच। संवाददाता सावन के पावन अवसर पर बुधवार को होने वाले महाजलाभिषेक को लेकर शिवभक्तों में उत्साह देखने को मिला।मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त भूतेश्वर मंदिर से कांवड़ लेकर सेवड़ा के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरा माहौल बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शिवभक्त सेवड़ा सनकुआ से कांवड़ में पवित्र जल लेकर 55 किलोमीटर पैदल चलकर बुधवार को कोंच लौटेंगे। इसके बाद चंदकुआ स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में शाम को भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से महाजलाभिषेक किया जाएगा। महाजलाभिषेक को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- पीड़ा बनी पूजा, थकान बनी तपस्या... भोलेनाथ की भक्ति मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.