Orai News: कोंच में आवारा कुत्तों का आतंक, सीएचसी में बढ़े मरीज
उरई, सितम्बर 27 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कस्बा कोंच सहित ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों व गलियों में झुंड बनाकर घूम रहे कुत्ते बच्चों से लेकर बुजुर्गों को काटकर घायल कर रहे हैं। सीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। प्रतिदिन 8 से 10 मरीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।नगर के कई मोहल्लों में कुत्तों के झुंड देखे जा रहे हैं। अचानक दौड़ने से राहगीर व बाइक सवार भी परेशान हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल शाक्य ने बताया कि इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। एसडीएम अभिनव कुमार ने नगर पालिका को कुत्ते पकड़वाने के निर्देश दिए हैं। ग्राम अटा में एक आवारा कुत्ते ने दो लोगों व एक गाय को काट लिया, बाद में कुत्ता मर गया। 12 आवारा कुत्तों से ग्रामीण दहशत में हैं और वैक्सीनेशन की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.