उरई, सितम्बर 3 -- Orai News: कोंच और माधौगढ़ में रेस्टोरेंट और होटलों में छापा मार संचालकों को दी चेतावनी उरई। संवाददाताखाद्य सुरक्षा की टीम ने गुरुवार को कोंच और माधौगढ़ में रेस्टोरेंट और होटलों में छापा मारा। होटल में किचन में साफ सफाई के इंतजाम देखे। मानक के रूप न मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ सीआर प्रजापति के निर्देशन में खाद्य टीम ने कोंच तहसील के पड़री कोंच स्थित आर्शीवाद क्लब, उरई रोड़ कोंच स्थित आर्शीवाद होटल, बस स्टैण्ड माधौगढ़ स्थित सिंह भोजनालय, बंगरा रोड़ जालौन रिच गैलेक्सी होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खाद्य पदार्थो के निर्माण व भोजन परोसने में प्रयोग होने वाले बर्तनों तथा फ्रीज व डीप फ्रीजर की सफाई के निर्देश दिए।भण्डारण कक्ष में खाद्य सामग्रियों के व्यवस्थित भण्डारण को...