Orai News: केवाईसी के नाम पर लगाया 1500 का चूना, हिरासत में पोस्ट मास्टर
उरई, अगस्त 21 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कालपी उप डाकघर में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। केवाईसी के नाम पर अंगूठा लगवाकर खाते से 1500 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम पोस्ट मास्टर को हिरासत में लिया है।मुहल्ला गणेशगंज निवासी शुभम विश्नोई खाता चालू कराने पहुंचा था। काशीरामपुर में तैनात ग्राम पोस्ट मास्टर ने केवाईसी के लिए 175 रुपये फीस बताकर प्रक्रिया कराई। घर पहुंचने पर खाताधारक के खाते से 1500 रुपये निकलने का मैसेज आया। शुक्रवार को पीड़ित ने एसडीएम विनय कुमार मौर्य से शिकायत की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर कोतवाली पुलिस को हिरासत में लेने के निर्देश दिए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने कर्मचारी को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी बैरई गांव की युवती के पैसे निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.