Orai News: कूलर में पानी भरते समय करंट से किसान की मौत
उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी में शुक्रवार सुबह कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। घटना उस समय हुई कि जब किसान चालू कूलर में बाल्टी से पानी डालते समय वह करंट की चपेट में आकर बेसुध हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम औरेखी निवासी सुरेश कुशवाहा 62 वर्ष रोज की तरह शुक्रवार सुबह घर के काम में लगे थे। पत्नी गुड्डी देवी और दो पुत्र नीरज व धर्मेंद्र के साथ उनका परिवार रहता है। शुक्रवार सुबह कूलर की टंकी में पानी खत्म होने पर वह बाल्टी से उसमें पानी भरने लगे। कूलर चालू हालत में था, इसी दौरान उसमें आ रहे करंट की चपेट में वह आ गए और वहीं बरामदे में बेसुध होकर गिर पड़े। कुछ देर बाद दूधिया घर पर आया तो उसने सुरेश को बरामदे में पड़ा देखा। उसने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.