उरई, अक्टूबर 24 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता जिले के बीहड़ी इलाके के भिटौरा के जंगल में 40 फीट गहरे कुएं में गिरे तेंदुए के शावक का वन विभाग ने भले ही रेस्क्यू कर बंगरा रेंज में सुरक्षित रख लिया हो, लेकिन एमपी के चंबल बीहड़ से सटे दर्जन भर गांवों के करीब 20 हजार लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि शावक मिला है तो मादा तेंदुआ भी आसपास ही होगी।ग्राम भिटौरा में पूर्व प्रधान वीर सिंह यादव के खेत के पास सूखे कुएं में शुक्रवार सुबह किसान माधोसिंह को दहाड़ सुनाई दी थी। सूचना पर वन विभाग ने शावक को सुरक्षित निकालकर पिंजरे में रखा है। यह भी पढ़ें- Orai News: उरई में 40 फीट गहरे कुएं में गिरा तेंदुए का शावक लेकिन रेस्क्यू के बाद भी चंबल बीहड़ से सटे गांवों में खौफ है। भिटौरा गांव की आबादी 1500 के करीब जबकि इसके आसपास जगम्मनपुर, हमीरपुरा, ज...