Orai News: कुएं में मोटर निकालने उतरे दो भाइयों की डूबकर मौत, राखी बांधने आ रही तीन बहनों में कोहराम
उरई, अगस्त 28 -- Orai News: कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम करियावली में रक्षाबंधन के दिन कुएं में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं में मोटर निकालने गए छोटे भाई को बचाने के लिए बड़ा भाई उतरा और दोनों की जान चली गई। दोपहर में तीनों बहनों को राखी बांधने गांव आना था लेकिन उससे पहले ही घर में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस व फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर दोनों के शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम करियावली निवासी 65 वर्षीय फूल सिंह कुशवाहा और 55 वर्षीय राम लखन कुशवाहा पुत्रगण नन्नाई का गांव के बाहर खेत है। खेत में 60 फीट गहरा कुआं है, जिसमें पानी खींचने के लिए मोटर लगी थी। बरसात के कारण कुएं में पानी बढ़ गया और मोटर पानी में डूबने लगी। इसके चलते शुक्रवार सुबह राखी बांधने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.