उरई, अक्टूबर 11 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव में पुरातन कुएं पर अवैध कब्जे की शिकायत करने पर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।ग्राम सहाव निवासी रामकुमार ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि गांव में स्थित पुरातन कुएं पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। आरोप है कि कुएं में मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसने इस अवैध कब्जे की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की थी। शिकायत से नाराज होकर कब्जाधारक अब उसे धमका रहे हैं। मारपीट करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।रामकुमार ने एसपी से पुरातन कुएं को कब्जा मुक्त कराने और धमकाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...