उरई, अगस्त 10 -- Orai News: आटा। संवाददाता कुईया झोर को मुख्य सड़क से जोड़ने की प्रक्रिया में सोमवार को हुए स्थलीय सर्वे ने सड़क के प्रस्तावित रास्ते को लेकर नया सवाल खड़ा कर दिया है। मुख्य सड़क से कुईया झोर की सीधी दूरी करीब 2200 मीटर है, लेकिन मौके पर पहुंची संयुक्त टीम ने सीधे रास्ते की नपाई करने के बजाय परासन से कुईया झोर तक करीब 1600 मीटर हिस्से का सर्वे किया।

मुख्य सड़क से परासन की दूरी मुख्य सड़क से परासन की दूरी करीब चार किलोमीटर है। ऐसे में परासन होकर कुईया झोर पहुंचने की कुल दूरी करीब 5.60 किलोमीटर हो जाती है।सोमवार को लोक निर्माण विभाग, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित रास्ते की स्थिति देखी। टीम में पीडब्ल्यूडी के एई अंशुल वर्मा, जेई अतुल पाल, राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला व लेखप...