उरई, सितम्बर 26 -- Orai News: आटा। संवाददाता विकासखंड कदौरा के ग्राम पंचायत परासन के मजरा अलमोडी डेरा में शनिवार को कीचड़ में ईंट लदा ट्रैक्टर फंसने से आवागमन बाधित हो गया।परासन से अलमोडी डेरा की दूरी करीब तीन किलोमीटर है, लेकिन कच्चा रास्ता होने से बारिश में रास्ता बंद हो जाता है। दूसरे रास्ते से ग्रामीणों को करमचंद्रपुर होते हुए करीब 22 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।इस मार्ग के गड्ढों को भरने के लिए डाली गई मिट्टी बारिश में कीचड़ में बदल गई। शनिवार को ईंट लदा ट्रैक्टर कीचड़ में फंसकर सड़क पर तिरछा खड़ा हो गया, जिससे रास्ता बंद हो गया।इस दौरान बीमार रामश्री को अस्पताल ले जा रहे परिजनों को भी करीब तीन घंटे तक रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा। ग्रामीणों ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद से ईंटें खाली कराकर फंसे ट्रैक्टर को सड़क किनारे कराया। इसक...