Orai News: कीचड़ में तब्दील हुआ भेड़ गांव, ग्रामीणों का जीना हुआ मुश्किल
उरई, अगस्त 11 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच क्षेत्र के भेड़ गांव में बारिश के बाद सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। गांव की गलियां और रास्ते कीचड़ से लबालब भरे हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कई जगह सड़क और गलियों में इतना कीचड़ जमा है कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से नालियों की समुचित सफाई नहीं कराई गई है। नालियां और नाले गंदगी से पटे पड़े हैं, जिसके कारण बारिश का पानी आसानी से निकल नहीं पा रहा है। पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी और कीचड़ रास्तों पर फैल गया है और पूरा गांव बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए कीचड़ भरे रास्तों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.