उरई, अगस्त 10 -- Orai News: जालौन। संवाददाता गल्ला मंडी स्थित क्रय केंद्र पर मूंग की खरीद को लेकर किसानों ने खरीद व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र पर उनकी मूंग खरीदने के बजाय कागजात वापस किए जा रहे है।किसानों का कहना है कि वह अपनी उपज लेकर क्रय केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खरीद के नाम पर उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र प्रभारी की मौजूदगी में खरीद प्रक्रिया में अनियमितताएं की जा रही हैं। उनका सवाल है कि यदि किसानों की उपज मानकों के अनुरूप होने के बावजूद नहीं खरीदी जा रही है। दिनेश दीक्षित कुठौंदा,सुरेश कुमार, रिदुमन भदौरिया लहचूरा आदि किसानों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानो की शिकायत पर तत्काल मौके पर प...