Orai News: किसानों को छूट पर मिलेगा उन्नत किस्म के आलू का बीज
उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: उरई। जिले के आलू उत्पादन करने किसानों के लिए अच्छी खबर है। उद्यान विभाग किसानों को अनुदान पर उन्नत किस्म के आलू का बीज उपलब्ध कराएगा। किसान सीधे विभाग के कार्यालय में नकद भुगतान कर बीज प्राप्त कर सकेंगे। इसमें प्रति कुंतल एक हजार की छूट प्रदान की जाएगी। जिले में आलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शासन से जिले के लिए 46 कुंतल ख्याति एफ वन एवं 46 कुंतल कुफरी बहार एफ टू जैसी उन्नत किस्मों का बीज आवंटित हुआ है। ये बीज अधिक उत्पादन देने वाले और रोग प्रतिरोधी हैं। इनके रेट 3630 रुपए प्रति कुंतल हैं लेकिन किसानों को सिर्फ 2630 के हिसाब से भुगतान करना होगा। किसान को एक कुंतल पर एक हजार की छूट मिलेगी। उद्यान अधिकारी परवेज खान ने बताया कि बीज का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.