Orai News: किशोरी से छेड़खानी की शिकायत पर पिता की पिटाई
उरई, अगस्त 10 -- Orai News: कालपी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से कथित छेड़खानी की शिकायत करना एक पिता को महंगा पड़ गया। शिकायत से नाराज दो युवकों ने पीड़ित के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।पीड़ित पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में गांव के ही दो सगे भाइयों पर आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, आरोपित युवक उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अक्सर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते थे। इसको लेकर पीड़ित ने पहले आरोपियों के परिजनों से शिकायत की थी। आरोप है कि इससे नाराज होकर सोमवार की सुबह आठ बजे दोनों युवक पीड़ित के घर पहुंचे। यहां उन्होंने गाली-गलौज के साथ लाठी-डंडों से हमला क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.