Orai News: किशोरी से छेड़खानी, दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज
उरई, सितम्बर 21 -- Orai News: जालौन। कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से 20 हजार रुपये लेने के बाद दो युवकों द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान तोपखाना मोहल्ला निवासी रिहान और दलालनपुरा निवासी राघवेंद्र से थी। रिहान ने उससे 20 हजार रुपये उधार मांगे थे, जो उसने किसी तरह इकट्ठा कर उसे दे दिए। पीड़िता के अनुसार जब उसने रुपये वापस मांगे तो 16 सितंबर को रिहान ने कहा कि वह बाइक पर उसके साथ चले, वह रुपये लौटा देगा। आरोप है कि रिहान और राघवेंद्र उसे बाइक पर बंगरा रोड ले गए और वहां छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसे धमकाया गया। किसी तरह वह वहां से बचकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.