उरई, अक्टूबर 22 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 20 अक्टूबर से घर से लापता है। परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद थक-हारकर पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...