Orai News: किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप, दी तहरीर
उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: कोंच। संवाददाता जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम के युवक पर 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि युवक किशोरी को कोंच क्षेत्र में खेतों पर ले गया, नशीला पदार्थ खिलाया और बेहोशी की हालत में उरई में उसके घर के पास छोड़कर भाग गया। किशोरी की मां की तहरीर दी है जिस पर कोंच कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि बीती पांच अक्टूबर को जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवक उरई कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को अपने साथ ले गया था। कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर ले जाकर उसने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को बेहोशी की हालत में उरई स्थित उसके घर के समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.