उरई, अगस्त 31 -- Orai News: उरई, संवाददाता। मोहल्ला उमरारखेरा के स्थायी निवासी व हाल निवासी मोहल्ला पटेल नगर के वृद्ध सोमवार को पेट्रोल की बोतल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। बोतल देख सुरक्षा कर्मियों व एलआईयू में हड़कंप मच गया। कर्मियों ने वृद्ध से बोतल छीनकर उसे समझाया-बुझाया। वृद्ध ने अपने मकान मालिक पर झांसा देकर कई दफा रुपए ठगने का आरोप लगाया है। मोहल्ला पटेल नगर प्रेम निवासी वृद्ध नारायण बेलदार ने बताया कि वह एक व्यक्ति के मकान में किराये पर रहता है और सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। एक वर्ष पूर्व उसने मकान मालिक से नगरपालिका की मकान रसीद कटवाने की बात कही। रसीद के नाम पर मकान मालिक ने पहले 10 हजार रुपये लिए, फिर कहा कि इतने से काम नहीं चलेगा, 20 हजार और लगेंगे। वृद्ध ने वह भी दे दिए। आरोप है कि इसके बाद पांच-पांच हजार दो बार और...