Orai News: कालपी में 7400 किसानों को तिल का मुआवजा, आटा में 105 को राहत
उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: कालपी/ आटा। संवाददाता तिल की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को मुआवजा देने की स्थिति सामने आई है। कालपी तहसील क्षेत्र में अब तक 7400 किसानों को मुआवजा मिल चुका है जबकि आटा गांव में करीब 105 किसानों को राहत मिली है। हालांकि, अभी भी कई किसान मुआवजे के इंतजार में हैं। नए किसानों की फीडिंग के लिए पोर्टल बंद होने से प्रक्रिया फिलहाल रुकी हुई है। ऐसे में मुआवजे से वंचित किसानों को साइट खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। पोर्टल चालू होते ही किसान अपने जरूरी कागजात लेकर संबंधित लेखपाल से संपर्क कर सकते हैं, ताकि उनकी फीडिंग कराकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
मुआवजा पाने वाले किसानों की संख्या एसडीएम कालपी विनय कुमार मौर्य ने बताया कि तहसील क्षेत्र में तिल की फसल को हुए नुकसान के लिए अब तक 7400 किसानों को मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.