Orai News: कालपी में 15 साल पुराना हाईवे कट बंद, फातिमा स्कूल के बच्चों व किसानों को 5 किमी का चक्कर
उरई, अगस्त 25 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कालपी-जोल्हूपुर के बीच बना हाईवे कट एनएचएआई ने अवैध घोषित कर बंद कर दिया है। इससे फातिमा माता विद्यालय के छात्र-छात्राओं, लंगरपुर के ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सड़क पार करने के लिए 5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।बताया गया है कि वर्ष 2011 में एनएच-27 फोरलेन होने के दौरान जोल्हूपुर और कालपी गल्ला मंडी के बीच पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान के ढाबे के पास कट बनाया गया था। इसी कट से फातिमा माता विद्यालय, लंगरपुर बस्ती के लोगों और खेतों पर जाने वाले किसानों का आवागमन होता था। दो माह पहले हाईवे अथॉरिटी ने इस कट को अवैध बताकर बंद कर दिया। इससे बाइक, कार व स्कूली वाहनों को जोल्हूपुर चौराहे से घूमकर आना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.