उरई, अगस्त 30 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र में पंचानन चौराहा के पास रविवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। कैलिया बाईपास मोड़ पर कार और बाइक की भिड़ंत में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए।कैलिया बड़ी निवासी वसीर खां 72 वर्ष अपनी पत्नी आशा बेगम 66 वर्ष और नातिन शिफा के साथ बाइक से गांव से कोंच आ रहे थे। पंचानन के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर से तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वसीर खां और आशा बेगम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। नातिन का सीएचसी में उपचार चल रहा है। बताया गया कि दंपति दिल्ली इलाज के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...