उरई, जुलाई 15 -- Orai News: कोंच/ पड़री। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए ले जाया गया। हादसे की वजह सड़क पर अचानक कुत्ता आना बताया गया है।उरई की स्टेशन रोड निवासी 62 वर्षीय हरपाल कौर अपनी पत्नी हरविंद्रर और 35 वर्षीय बेटे मनमीत के साथ ग्राम कनासी जा रहे थे। आशीर्वाद क्लब के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त सामने से एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा भी आ रहा था, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे मां-बेटे को बाहर निकाला। उन्होंने तत्काल पुलिस को भी सूचना दी। एंबुलेंस की मदद...