उरई, सितम्बर 19 -- Orai News: उरई। संवाददाता उरई में टाउनहॉल तिराहे के पास नशे में धुत कार चालक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें घायल एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम हुई घटना में दो अन्य लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।शुक्रवार देर शाम को शहर के टाउनहॉल तिराहे के पास शुक्रवार शाम एक कार चालक ने नशे की हालत में सड़क पर कहर बरपाया। नशेबाज चालक ने थोड़ी दूरी के अंतराल में तीन लोगों को टक्कर मार दी और मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। दुर्घटना में दो बाइक सवार कार की चपेट में आकर मरणासन्न हो गए थे, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी सुनील बादल उर्फ सोनू 35 वर्ष पुत्र ब्रजभूषण बादल के रूप में हुई है। मौत की सूचना पर उप निरीक्षक संदीप कुमार...