उरई, अगस्त 11 -- Orai News: उरई, संवाददाता । विज्ञान गाइड टीचर कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को जीआईसी उरई में किया गया। इसमें गाइड टीचर को किए जाने वाले कार्यों को स्मार्ट डिजिटल बोर्ड पर करके दिखाते हुए बारीकियां सिखाई गई। डीआईओएस राजकुमार पंडित और बीएसए विकास चौधरी के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज उरई में विज्ञान गाइड टीचर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसकी मुख्य अतिथि जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा व्यंजना सिंह, विशिष्ट अतिथि जीआईसी प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने करते हुए गाइड के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं डीवी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नफीसुल हसन ने गाइड टीचर को फोकल थीम और सब थीम पर विस्तार रूप से व्याख्या की। जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह ने कार्यशाला में विज्ञान और उसके महत्व को समझाया। सलाहकार नरेश श्रीवास ने हर एक स्टेप की पू...