Orai News: कार्यक्रम में निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: उरई। जिला कोरी चबूतरा विकास ट्रस्ट का शपथ ग्रहण समारोह कोरी चबूतरा भवन में आयोजित किया गया। इसमें निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ऐर, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, महामंत्री राधाकृष्ण वर्मा और कोषाध्यक्ष ताराचंद्र वर्मा आदि को शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मानसिंह वर्मा ने की। वहीं, संचालन प्रमोद वर्मा उसरगांव ने किया। इसके पहले शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी गोविंद वर्मा, प्रमोद वर्मा और बालकराम वर्मा आदि ने प्रमाण पत्र वितरित किए। यहां पर ठाकुरदास वर्मा, सीताराम वर्मा, संतोष शाक्यवार, खूबचंद्र वर्मा, गोपीचरण वर्मा, डॉ. मुरलीधर आर्य, धनसिंह वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.