Orai News: कारागार में मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, 166 बंदियों ने रखा उपवास
उरई, सितम्बर 4 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिला कारागार उरई में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कारागार के समस्त बैरकों व सर्किल में आकर्षक झांकियां सजाई गईं और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।जेल अधीक्षक प्रशान्त मौर्य ने बताया कि कारागार में निरुद्ध लगभग 166 बंदियों ने जन्माष्टमी के अवसर पर उपवास रखा। जेल मैनुअल में प्रावधानित व्यवस्थानुसार सभी बंदियों को विशेष भोजन जैसे दूध, चीनी, केला, आलू आदि सामग्री का वितरण किया गया और समस्त बंदियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर कारागार चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल वर्मन, प्रभारी कारापाल अमर सिंह, उप कारापाल सुखवती देवी, वरिष्ठ लिपिक रविशंकर यादव समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: आधी रात जन्मे कन्हाई, घर-घर बाजी बधाई यह भी पढ़ें- Chitrakoot News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.