उरई, अक्टूबर 24 -- Orai News: उरई। संवाददाता कायाकल्प टीम ने जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। टीम ने ओपीडी, आईपीडी, ओटी, पैथोलॉजी और लेबर रूम का जायजा लिया। मुख्य गेट पर गंदगी और परिसर में गीला कचरा मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई जबकि लॉन्ड्री में गंदे और साफ कपड़े एक साथ रखने पर नाराजगी जताते हुए इन्हें अलग-अलग रखने के निर्देश दिए।शनिवार को आई कायाकल्प की टीम में डॉ तारिक अंसारी ललितपुर, डॉ फिरोज कानपुर, नंदलाल ललितपुर मेडिकल कॉलेज और डॉ अरुण राजपूत जालौन शामिल रहे। सीएमएस डॉ एसके पाल के साथ टीम ने कायाकल्प के आठ बिंदुओं पर जांच की। इसमें अस्पताल रख-रखाव को वार्डों में पेंट और बैठने की व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। दिन में तीन बार झाड़ू-पोंछा और शौचालय सफाई के निर्देश और कचरा प्रबंधन में चार रंग के डस्टबिन के सही उपयोग और रोज ...