उरई, अगस्त 17 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुसिया में सोमवार शाम कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे टकराने को लेकर विवाद हो गया। मामले में कांवड़ियों ने एक ग्रामीण पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक ग्राम घुसिया निवासी कई कांवड़िए करीब 50 साथियों के साथ सेवढ़ा सनकुआ से कांवड़ में जल भरकर अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे जब यात्रा गांव में एक व्यक्ति के घर के सामने पहुंची, तभी कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे कथित तौर पर उनके दरवाजे से टकरा गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: डीजे पर गाना बदलने को लेकर कांवड़ियों से विवाद, ऑपरेटर को पीटा आरोप है कि इससे नाराज उक्त व्यक्ति ने कावड़िये आशिक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। कांव...