उरई, सितम्बर 28 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। अलौकिक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार से बौखलाई कांग्रेस अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता में भ्रम पैदा कर रही है। कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए।डॉ. अनुरागी ने कहा कि प्रशासनिक एवं संवैधानिक विषयों को राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और जनादेश का सम्मान होना चाहिए। चुनाव आयोग के संयुक्त प्रेस नोट और स्पष्टीकरण के बाद विपक्ष के सवालों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। यह भी पढ़ें- संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना भ्रम फैला रह...