उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सखी वन स्टॉप सेंटर माधौगढ़ की टीम ने विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर टीहर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच-बैड टच और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर बालिकाओं को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने बताया कि 181 महिला हेल्पलाइन हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहायता देने के लिए संचालित है, जबकि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित...