उरई, सितम्बर 6 -- Orai News: कालपी। संवाददाता मोहल्ला हरीगंज में गृहकलह से परेशान एक युवक ने रविवार सुबह फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों की नजर पड़ने पर शोर मचाया गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।मोहल्ला हरीगंज निवासी 18 वर्षीय राहुल उर्फ छोटू यादव ने रविवार सुबह घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। उसी दौरान परिजनों ने उसे देख लिया और शोर मचाकर पड़ोसियों को बुला लिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक दिलीप मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दरवाजा तोड़ दिया और युवक को फंदे से नीचे उतारा। बेहोशी की हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी...