उरई, अगस्त 1 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता गोहन थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन में काम कर रहे प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर सब स्टेशन में तैनात एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।ग्राम कुरसेड़ा निवासी आकाश कुमार शाक्यवार 22 वर्ष हरप्रसाद शाक्यवार शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आकाश गांव के निजी ट्यूबवेल पर हाईटेंशन लाइन से फेस बांधने खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान गोहन फीडर से रोस्टिंग का शट डाउन लिया गया था। आरोप है कि सब स्टेशन में तैनात एसएसओ गोविंद सिंह उर्फ रानू ने बिना सूचना के फीडर चालू कर दिया। यह भी पढ़ें- Orai News: शटडाउन के बाद भी लाइन चालू, करंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत करंट लगते ही आकाश खंभे से जमीन पर ...