उरई, अगस्त 4 -- Orai News: कालपी। संवाददाता स्थानीय तहसील कालपी में तैनात एसडीएम के अर्दली के 19 वर्षीय पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवा निवासी जय सिंह परिवार के साथ रहते हैं और कालपी एसडीएम के अर्दली है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे उनका पुत्र बृजेंद्र 19 वर्ष घर के अंदर किसी विद्युत तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख शहरयार ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने पुलिस को भी सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...