उरई, सितम्बर 27 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुरा में अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात चोरी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पहले स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की केबिल काट दी और फिर कमरे की दीवार तोड़कर कमरे में घुस गए। कमरे से तीन बैटरी, इंवर्टर, माइक-साउंड सिस्टम और विज्ञान किट आदि सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...