Orai News: कमरे में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक, परिवार में मातम
उरई, जुलाई 17 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नदीगांव कस्बे के कटरा मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।कटरा मोहल्ला निवासी राघवेंद्र 18 वर्ष शुक्रवार सुबह घर पर दूध लाने के बाद चाय-नाश्ता कर करीब 8 बजे दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया। उस समय घर में उसकी मां मौजूद थी जबकि पिता समेत अन्य परिजन किसी काम से बाहर गए थे। कुछ देर बाद जब मां कमरे में पहुंची तो राघवेंद्र को फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि घर में किसी तरह का विवाद या तनाव नहीं था। राघवेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.